फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों को हटाने की जिद पर वकील अड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ बैठक बेनतीजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। तहसील प्रशासन और वकीलों के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर के आवास पर बुलाई गई वकीलों की बैठक बेनतीजा रही। वकीलों ने एक सुर में जिलाध्यक्ष से कहा कि जब तक दोनों अधिकारियों का तबादला नहीं होता, वह मानने वाले नहीं। वहीं सोमवार को जनपद की चारों तहसीलों में अधिवक्ताओं ने विरोध करते हुए हड़ताल कर दी है।
विज्ञापन

27 जून को विरासत दर्ज कराने को लेकर दो अधिवक्ताओं और कानूनगो तनवीर अहमद व लेखपाल वसीम अहमद के बीच कहा सुनी हो गई थी। बाद में लेखपालों ने अधिवक्ताओं को कमरे में बंधक बना लिया था। सूचना पर तहसील से पहुंचे अधिवक्ताओं ने उन्हें आजाद कराया था। इसी बात को लेकर अधिवक्ता और लेखपाल आमने सामने आ गए थे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि लेखपालों का तहसील के दो जिम्मेदार अधिकारी बचाव कर रहे हैं।
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर ने अपने आवास पर अधिवक्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें अधिवक्ताओं और तहसील प्रशासन के बीच चल रहे विवाद को समाप्त करने की अपील की, लेकिन अधिवक्ताओं ने एसडीएम और तहसीलदार के तबादले से पहले कोई भी समझौता करने से मना कर दिया है। बार अध्यक्ष रविंद्र पाल गंगवार ने बताया कि जब तक जिला प्रशासन तहसील के दोनों अधिकारियों का तबादला नहीं करता है, हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें