फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 8 ने जीता राजश्री क्रिकेट फीवर टूर्नामेंट

Wed, 01 Jul 2015 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सुपर 8 ने जीता राजश्री क्रिकेट फीवर टूर्नामेंट
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। राजश्री क्रिकेट फीवर टूर्नामेंट 2015 राजश्री सुपर आठ (स्टूडेंट्स) ने जीत लिया। उसने फाइनल मुकाबले में राजश्री चैलेंजर्स बरेली स्टाफ को हराया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का शुभारंभ इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी एलेन मुलाली की उपस्थिति में हुआ। पहला मैच राजश्री रायल्स (फैकल्टी) और  राजश्री चैलेंजर्स बरेली (स्टाफ) के बीच हुआ। रायल चैलेंजर्स स्टाफ टीम ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में राजश्री सुपर आठ ने राजश्री सनराइजर्स को हराया। फाइनल मैच राजश्री चैलेंजर्स और राजश्री सुपर आठ के बीच हुआ। फाइनल में राजश्री सुपर आठ की टीम विजयी रही। इस मौके पर मुलाली ने खिलाड़ियों को गेंद फेंकने के गुर सिखाए। चेयरपर्सन डॉ. मोनिका अग्रवाल ने मुलाली को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर एकेडेमिक एडवाइजर तूलिका अग्रवाल, रोहन बंसल, ऋषभ बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें