फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में लगी रही मरीजों की लाइन,195 का हुआ इलाज

Wed, 01 Jul 2015 01:52 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो .........
मंझा गांव में अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया  स्वास्थ्य शिविर-फ्लैग

बारिश में लगी रही मरीजों की लाइन,195 का हुआ इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को क्यारा ब्लाक के मंझा गांव में तीसरा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इसमें कुल 195 मरीजों का इलाज किया गया और सभी को मुफ्त दवाएं दी गईं। झमाझम बारिश होने के बावजूद लोग शिविर में पहुंचे और अपनी बारी आने के इंतजार में लाइन लगाए खड़े रहे।
बारिश की वजह से शिविर सुबह करीब साढ़े दस बजे शुरू हुआ और अपराह्न दो बजे तक चला। यहां सांस, खांसी, जोड़ों के दर्द और आंखों के मरीज ज्यादा पाए गए। डॉक्टरों ने इलाज करने के साथ ग्रामीणों को बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए। यहां करीब 40 प्रतिशत मरीजों को जोड़ दर्द की शिकायत थी। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गौतम ने परीक्षण के दौरान आधा दर्जन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया। इन सभी से जिला अस्पताल में मुफ्त में आपरेशन कराने को कहा। चेस्ट फिजीशियन डॉ. एमएल शर्मा ने सांस, खांसी के मरीजों को शराब और धूम्रपान छोड़ने की सलाह दी। सांस के गंभीर और टीबी के मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बुलाया।  गौंटिया, क्यारा, जगतपुर, लालपुर गांवों के मरीज भी शिविर में पहुंचे।
विज्ञापन

 
कई लोगों के दांतों में पाइरिया
यहां कई लोगों दांतों की परेशानी थी, जिनमें ज्यादातर के पाइरिया लगा पाया गया। दंत रोग विशेषज्ञ (एमडीएस) डॉ. मीनल ऐरन ने मरीजों को दांतों की नियमित सफाई करने की सलाह दी।

 बच्चों में त्वचा रोग
 मनोज, अनोज, नरेंद्र और राहुल समेत तमाम बच्चों को फोड़े, फुंसी और खुजली की पाई गई।  डॉक्टरों के मुताबिक मंझा गांव रामगंगा किनारे बसा होेने से पानी में खराबी होने की संभावना है।

सेहत दुरुस्त हो गई
क्यारा गांव के सरदार मुख्त्यार सिंह इससे पूर्व में लगे शिविर में दवा लेने पर ठीक हो गए थे। बुधवार को वह खांसी का इलाज कराने को शिविर में पहुंचे। मंझा की बुजुर्ग रामश्री और रामकली ने बताया कि पहले शिविर में आंखों की दवा ली थी, जिससे काफी आराम मिला। आईं। दवा खत्म होने पर बुधवार को दुबारा लेने पहुंच गईं। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन को धन्यवाद दिया।

 इनका रहा सहयोग
जिला अस्पताल से चेस्ट फिजीशियन डॉ. एमएल शर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गौतम, डेंटल सर्जन डॉ. मीनल ऐरन, क्यारा सीएचसी से मेडिकल आफीसर डॉ. सुधाकर, डॉ. आदेश गंगवार, आयुष चिकित्सक डॉ. अभय प्रताप सिंह, आयुष काउंसलर प्रीति शर्मा, फार्मासिस्ट आशुतोष और पूर्व प्रधान सर्वेश्वर सिंह का विशेष सहयोग रहा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सभी को प्रशस्ति पत्र और बुकें देकर सम्मानित किया गया।
कोट
अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर लगाने से ग्रामीणों को बीमारियों से काफी राहत मिली है। तमाम गरीब इलाज कराने शहर नहीं जा पाते थे। शिविर में सभी पहुंच गए। इस तरह का शिविर आगे भी लगाना चाहिए - सर्वेश्वर सिंह, पूर्व प्रधान
विज्ञापन


 आज मिलक मझारा में लगेगा शिविर
अमर उजाला फाउंडेशन बुधवार को भमोरा ब्लाक के मिलक मझारा गांव में तीसरी बार मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का इलाज करेंगे और मुफ्त दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें