फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई की बारी

Sun, 28 Jun 2015 01:55 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 बाल विकास विभाग में अब  सीडीपीओ के खिलाफ कार्रवाई के संकेत मिले हैं। यह कार्रवाई डीपीओ और शहर के सीडीपीओ के बीच चली जंग में निचले स्तर पर भी जिले के अन्य सीडीओ को भी जिम्मेदार मानते हुए की जा सकती है। जानकारी मिली है कि दो सीडीओ के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई तय मानी जा रही है। इनके अलावा आठ अन्य सीडीपीओ को आरोपपत्र दिए जाने की चर्चा है। जिला मुख्यालय पर उनके बारे में कार्रवाई को लेकर निदेशालय से अभी तक कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह जिला कार्यक्रम अधिकारी को तो 26 लाख रुपये से आंगनबाड़ी केंद्रों का सामान खरीदने से पहले शासन की अनुमति न लिए जाने पर निलंबित कर दिया था। इस मामले में निचले स्तर पर फाइल तैयार करने वाले सीडीपीओ को भी जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई के संकेत मिले हैं। ऐसे ही प्रतिबंधित एनजीओ को हॉट कुक के 10 लाख रुपये का भुगतान दिए जाने के मामले में भी निचले स्तर से सीडीपीओ ने पत्रावली तैयार की थी। इसमें भी सीडीपीओ को भी दोषी माना जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें