फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में बनेंगे 21 माडर्न टॉयलेट

Fri, 26 Jun 2015 02:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के बाजारों में खरीददारी करने आने वालों के लिए खुशखबरी है। नगर निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड से शहर के बाजारों में 21 माडर्न टॉयलेट बनाने जा रहा है। निजी संस्था की मदद से 10 स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। बाकी स्थानों पर भी जमीन तलाशने के लिए व्यापारियों और स्थानीय बाशिंदों से सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर के बाजारों में स्वच्छ टॉयलेट न होने के मामले को प्रमुखता से उठाकर इस समस्या की ओर शहरवासियों का ध्यान आकर्षित किया था।  शहर के व्यापारी भी इसमें सहयोग करने को तैयार हैं। बाजारों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए नगर निगम ने 21 स्थानों पर नए स्वच्छ शौचालय और टॉयलेट बनाने का निर्णय लिया है। इस कड़ी में पुराने बने शौचालयों की मरम्मत कर उनकी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। पब्लिक के सहयोग से इनकी देखरेख निजी संस्था करेगी।

यहां बनने हैं माडर्न टॉयलेट (इनमें कुछ बन चुके है)
अयूब खां चौराहा के पीछे, मोती पार्क में वाच टॉवर के निकट, आजाद इंटर कालेज गेट, नगर निगम के पूर्वी गेट पर, चौपुला फ्लाईओवर के नीचे, श्यामगंज चौराहा के आस-पास, आलमगिरीगंज, स्टेडियम के सामने, डेलापीर चौराहा, शील चौराहा, शाहदाना चौराहा, किला गेट पर, साहूकारा, सीआई पार्क कांपलेक्स के सामने, विकास भवन के सामने, बड़ा बाजार में (जगह मिलने पर)। पांच शौचालयों के स्थान तय होने हैं।
विज्ञापन


शहर के बाजारों में टॉयलेट की बहुत जरूरत है। पीपीपी मोड से 21 नए शौचालय प्रस्तावित हैं। कुछ के लिए जगह चिह्नित की जानी है। बाकी पर काम चल रहा है। इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

-डा. आईएस तोमर, मेयर    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें