सेटेलाइट बस अड्डे में अब आपको एक ही छत के नीचे खरीददारी करने का मौका मिलने जा रहा है। सरकार यहां कामर्शियल कांपलेक्स मॉल का निर्माण करेगी। यह कवायद बस स्टेशनों के आधुनिकीकरण योजना के तहत हो रही है। परिवहन निगम ने बृहस्पतिवार को इसके लिए टेंडर जारी कर दिए।
प्रदेश के 12 शहरों के बस स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। योजना बस अड्डे के ऊपर मॉल बनाने की है। इससे उन यात्रियों को भी फायदा होगा जो घंटों बस के इंतजार में बैठे रहते हैं। मॉल पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनेगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि प्री-विड कॉन्फ्रेंस में आगरा के फोर्ड, ईदगाह, ट्रांसपोर्टनगर, लखनऊ के विभूतिखंड गोमतीनगर, अलीगढ़ के मसूदाबाद, कानपुर के झकरकट्टी, इलाहाबाद के सिविल लाइन, मेरठ के सोहराब गेट, गोरखपुर, वाराणसी कैंट, फैजाबाद, मथुरा और गाजियाबाद के थ्रीपी मॉडल पर डवलप होने वाले बस अड्डों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रबंध निदेशक के मुताबिक, कॉन्फ्रेंस में विडर्स को फॉर्म भरने का तरीका, उसमें लगने वाले अभिलेख, सावधानियोें की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। दूसरे चरण में 53 अन्य बस अड्डों को थ्रीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिसका भी टेंडर जारी होने वाला है।
----------
यहां बनेंगे मॉल
आगरा फोर्ड, ईदगाह, ट्रांसपोर्टनगर
लखनऊ विभूतिखंड वर्कशॉप
अलीगढ़ रसूलाबाद
कानपुर झकरकट्टी
इलाहाबाद सिविल लाइन
मेरठ सोहराब गेट
बरेली सेटेलाइट
मथुरा न्यू नेशनल हाइवे डिपो
गोरखपुर
वाराणसी कैंट
फैजाबाद
गाजियाबाद