फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहेड़ी में लेखपालों की बेमियादी हड़ताल

Thu, 25 Jun 2015 02:05 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपाल संघ के आह्वान पर बुधवार को बहेड़ी के लेखपाल काम बंद करके बेमियादी हड़ताल पर चले गए। इस दौरान लेखपालों ने बैठक करके आरोपी वकील को गिरफ्तार करने की मांग की। गिरफ्तारी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले शनिवार को लेखपाल प्रदीप आनंद और के साथ अधिवक्ता शकील अहमद गुरू ने मारपीट की थी। इस पर लेखपाल ने आरोपी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। अधिवक्ता शकील का आरोप है कि उनके मुंशी राजेंद्र कुमार के साथ लेखपाल प्रदीप ने मारपीट की। उन्होंने थाने में तहरीर भी दी थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। मंगलवार को वकीलाें प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था। उधर, आरोपी वकील की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को लेखपालों ने बेमियादी हड़ताल का ऐलान कर दिया।
बुधवार को तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक हुई। इसमें तहसील अध्यक्ष जयप्रकाश ने कहा कि आरोपी वकील की जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी हड़ताल जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो जिला स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। आरोपी वकील की शिकायत डीएम और जिला जज से भी कर दी गई है। इसमें तहसील मंत्री भूषित सक्सेना, पूर्व खंड मंत्री रामसिंह मौर्य, ठाकुरदास, विनय कुमार मिश्र, विजय कुमार सक्सेना, विष्णु दयाल, हरीश चंद्र गंगवार आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन


अनुदान राशि खत्म
बहेड़ी। बैठक में लेखपाल संघ के तहसील मंत्री भूषित सक्सेना ने बताया कि आवंटित कृषि निवेश सहायता अनुदान राशि समाप्त हो गई है। जिन किसानों को इसका लाभ नहीं मिल पाया उन्हें पैसा आने पर चेक दिए जाएंगे। लेखपाल सहायता राशि के नाम पर किसी को पैसा न दें। अगर उनसे कोई पैसे की डिमांड करता है तो तत्काल सूचना उच्च अधिकारियाें को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें