फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान में पहले दिन बिजली ने रुलाया

Sat, 20 Jun 2015 02:07 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान शुरू होते ही बिजली ने आंखे दिखाना शुरू कर दी हैं। पहले दिन ही सुबह से देर शाम तक ज्यादातर स्थानों पर सप्लाई गुल रही। पिछले 24 घंटे से सप्लाई ठप रहने पर गुस्साए लोगों ने पुराना शहर में रास्ता जाम कर नारे लगाए।
विज्ञापन

मीरा पैठ और सैलानी के बीच एक ट्रांसफार्मर पर निजी कंपनी केईआई कई दिनों से काम करा रही थी। काम में लापरवाही होने से तकनीकी खराबी ज्यादा हो गयी। इससे गुरुवार शाम ट्रांसफार्मर पूरी तरह बैठ गया। जेई वसीम अहमद ने गुरुवार रात में इसे ठीक कराने की कोशिश की कि जगतपुर अस्पताल के पास लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गयी। इसका असर शुक्रवार में भी दिखा। शाहदाना उपकेंद्र से पोषित कालीबाड़ी समेत कई स्थानों पर बिना बताए शटडाउन दे दिए गए। इससे शुक्रवार देर शाम तक दर्जनों स्थानों पर सप्लाई गुल रही। बमनपुरी में के बिल बस्ट हो गया। शुक्रवार शाम 18 घंटे बाद सप्लाई सामान्य हो पायी। आलोकनगर में ट्रांसफार्मर ठप हो गया तो माडल टाउन, पुराना शहर, किला, जखीरा, हजियापुर, सिंधुनगर, रामवाटिका, सुभाषनगर समेत कई स्थानों पर सप्लाई पूरे दिन अस्तव्यस्त रही।
सैलानी पर जाम
पिछले 24 घंटे से ठप सप्लाई से नाराज लोगों ने सैलानी पुलिया पर जाम लगा दिया। इससे घंटों यातायात प्रभावित रहा। जाम लगने से हजारों लोग परेशान हुए। रात 11 बजे के बाद किसी तरह सप्लाई हो पायी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें