फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल हजारों लोग करेंगे योगाभ्यास

Sat, 20 Jun 2015 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को शहर में हजारों लोग योगाभ्यास करेंगे। इसके लिए शहर में योग शिविर के कई आयोजन होंगे। इनकी तैयारियां तेज हो गई हैं। सेना, एनसीसी और भारत सरकार के कई विभागों ने भी योग शिविर के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। सेना, आर्ट ऑफ लिविंग, पतंजलि योग समिति और रोटरी क्लब जैसी कई संस्थाएं भी योग शिविर के आयोजन करेंगी। स्कूलों, कॉलेजों में भी योगाभ्यास के लिए कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह होंगे बड़े आयोजन

 सेना-
गरुड़ डिवीजन का आयोजन सुबह साढ़े पांच बजे से होगा। इसमें आर्ट ऑफ लिविंग, आईसीएआई और रोटरी क्लब बरेली भी भागीदारी करेंगे। शिविर में दो हजार से ज्यादा सैन्य अधिकारी और जवानों के अलावा सहभागी संस्थाओं के सदस्य शामिल होंगे। वहीं, सेना के उत्तर भारत एरिया मुख्यालय की ओर से योगाभ्यास का आयोजन सुबह साढ़े सात बजे से आर्मी गोल्फ कोर्स में होगा। एडम कमांडेंट कर्नल राजेश त्यागी के अनुसार, शिविर में पांच हजार से ज्यादा जवान भाग लेंगे।
आईएमए हॉल
आईएमए और विजन रूहेलखंड मिलकर योग दिवस का आयोजन करेगा। सुबह आठ से दस बजे तक आईएमए हॉल में सोल हीलिंग एंड हेल्थी बॉडी फार डॉक्टर का आयोजन होगा। इसमें सभी डाक्टरों के अलावा योग सिखाने जिला बरेली योग एसोसिएशन के डॉ. शिवराम, डॉ. गरिमा गंगवार, रतन गुप्ता और कुशल सिंह उपरारी शामिल रहेंगे। विजन रुहेलखंड के अध्यक्ष डॉ. प्रमेंद्र माहेश्वरी ने बताया कि आयोजन में केंद्रीय विद्यालय के दस से 12 साल के बच्चे संगीत के साथ योग की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

0 इज्जतनगर-
आर्ट ऑफ लिविंग का संयुक्त आयोजन सुबह नौ बजे इज्जतनगर स्थित मैत्री कम्यूनिटी हाल में और सायं साढ़े छह बजे से इज्जतनगर में रोड नंबर दो पर स्थित रेलवे आफिसर क्लब में होगा। आध्यात्मिक भजन संध्या भी होगी, जिसमें आर्ट ऑफ लिविंग के पार्थो कुनार, अनुराग अरोरा योगाभ्यास कराएंगे।

0 एनसीसी-
8 यूपी गर्ल्स बटालियन की ओर से साढ़े छह सौ कैडेट्स का सामूहिक योगाभ्यास कैंट स्थित मेजर ध्यान चंद्र स्टेडियम में सुबह 6.57 से 7.30 तक होगा। वहीं, 21 वीं एनसीसी बटालियन का योगाभ्यास सुबह साढ़े पांच बजे से बरेली कॉलेज में होगा। इसमें साढ़े 13 सौ कैडेट्स भाग लेंगे।

0 चौकी चौराहा-
सर्वधर्म योग शिविर का आयोजन समाजसेवा मंच की ओर से चौकी चौराहा स्थित गांधी मूर्ति पार्क में सुबह छह बजे से होगा। मंच के संरक्षक राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल  ने बताया कि इस शिविर में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के लोग योगाभ्यास करेंगे। आयोजन में महंत कमल नयन दास, सरदार काला सिंह और पास्टर साइमन प्रसाद आदि का भी सहयोग रहेगा।

0 आईवीआरआई-
संस्थान और सीएआरआई के वैज्ञानिकों और कर्मचारियों तथा उनके परिजनों के लिए योगाभ्यास का आयोजन सुबह साढ़े पांच बजे से होगा।


अन्य आयोजन
0 वीरसावरकर नगर- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से योग शिविर का आयोजन सुबह छह बजे वीर सावरकर पार्क में होगा।
0 आईएमए हाल- प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संगीतमय योगाभ्यास सायं साढ़े पांच बजे से होगा।
0 गांधी उद्यान- उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद की ओर से प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के लिए योग शिविर का आयोजन सुबह छह बजे से होगा। रविंद्र नाथ टैगोर ग्रामोत्थान एवं शिक्षा प्रसाद संस्थान की ओर से योग शिविर सुबह छह बजे जल तरंग में होगा।
0 पटेलनगर- विश्व जागृति मिशन का योग शिविर बाला जी मंदिर में सुबह सात बजे से होगा। इसमें सुधांशु महाराज के अनुयायी भाग लेंगे।
0 डीडीपुरम- मानव सेवा क्लब का योग शिविर पार्क में सुबह साढ़े पांच बजे से होगा।
0 रामपुर बाग- मानव सेवा योग केंद्र की ओर से योग शिविर का आयोजन सुबह छह बजे से अग्रसेन पार्क में होगा। पतंजलि योग समिति का आयोजन सुबह पांच बजे से आनंद आश्रम में होगा।
0 बदायूं रोड- करगैना स्थित आजाद पैलेस में योगाभ्यास सुबह पांच बजे से होगा। मिहिर भोज गुर्जर एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से कार्यक्रम सुबह साढ़े छह बजे सुभाषनगर में स्थित गुर्जर छात्रावास में होगा।
0 मॉडल टाउन- भगत सिंह पार्क में योगाभ्यास सुबह साढ़े पांच बजे से होगा।
0 मुंशीनगर- शिव मंदिर स्थित गायत्री चेतना केंद्र में योगाभ्यास सुबह साढ़े छह बजे से होगा।


इंसेट...
सामूहिक योगाभ्यास कराया
पतंजलि योग समिति की ओर से करगैना में बदायूं रोड स्थित आजाद पैलेस में आयोजित पांच दिवसीय योग शिविर में प्रणायाम, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उदगीत आदि का अभ्यास कराया। मॉडल टाउन के भगवत सिंह पार्क में चल रहे शिविर में ब्रह्मानंद भारती ने योगाभ्यास कराया। क्रांतिकारी छात्र परिषद ने संत देवराहा बाबा का महा प्रयाण दिवस योग दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें