शहर के मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने मसलकों के विवाद रोकने के लिए हुदैदिया कमेटी का गठन किया है। जो खानकाहों दरगाहों के मुखिया और उनसे जुड़े लोगों के बीच जाएगी और उन्हें इस मतभेद और टकराव भुला एक होने की अपील करेगी।
कमेटी की बैठक में संयोजक डा. एसई हुदा ने मसलकों के झगड़ों पर चिंता जताते हुए कहा है कि मसलकों का टकराव मिल्लत में दूरियां पैदा कर रहा है। इसे रोकने के लिए कमेटी के लोग अभियान चलाएंगे। यह कमेटी दरगाहों और खानकाहों के बीच पुल का काम करेगी। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा और युवाओं को काम के लिए जागरूक करेंगे।
हाजी मोहम्मद यासीन कुरैशी ने कहा कि मसलकी टकराव से मिल्लत को नुकसान पहुंच रहा है। यह सब कुछ अंजाने में हो रहा है। इसके लिए आम लोगों में जानकारी की कमी का होना है जिसको कमेटी दूर करेगी। पूर्व प्राधानाचार्य डा. शकील रजा खां, डा. अरशद अली, पम्मी खां वारसी, अहमद उल्ला वारसी, बंटी खान, हाफिज नियाज अहमद, साबिर खान, सय्यद चमन अली फुरकान शमसी, इफ्तेखार शमसी आदि ने भी विचार व्यक्त किए।