फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क, नाली और सीवर पर खर्च होंगे 28 करोड़

Thu, 28 May 2015 02:19 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 अवस्थापना निधि और 13 वें वित्त आयोग के मद में 28 करोड़ से सड़क, नाली और सीवर निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। अधिकांश प्रस्ताव सड़क और नाली से संबंधित हैं। शहामतगंज चौराहे से बरेली कालेज गेट तक दो करोड़ से सीवर लाइन भी बिछेगी। काम शुरू करने से पहले कमिश्नर ने एडीएम सिटी की कमेटी से स्थलीय निरीक्षण कराकर रिपोर्ट मांगा है। कमिश्नर ने कहा है कि सीवर का काम होने से सड़क नहीं खराब होनी चाहिए।
विज्ञापन

कमिश्नर प्रमांशु की अध्यक्षता में मंडलायुक्त कक्ष में बुधवार को हुई नगर निगम और बीडीए अधिकारियों की बैठक में नगर निगम ने 13 करोड़ 86 लाख 78 हजार के प्रस्ताव रखे। इनमें दो वाटर टैंकों की खरीद, मौलाना आजाद इंटर कालेज में नलकूप की रिबोरिंग, नलकूपों का अनुरक्षण, ट्रैक्टर ट्राली खरीद, आटोमेटिक स्टेवलाइजर और सीवर लाइन निर्माण के काम शामिल हैं। 13 वें वित्त आयोग से शहर में आठ करोड़ 87 लाख 86 हजार रुपये से जल निकासी के लिए नाला निर्माण के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। इसमें सीबीगंज में स्लीपर रोड नाली निर्माण, बांसमंडी में मजदूरों की पुलिया मठ की चौकी के पास नाली और पुलिया निर्माण, एजाज नगर गौंटिया में और शेरअली गौंटिया में जल निकासी के लिए नाला निर्माण के प्रस्तावों को मंजूरी मिली। सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दो करोड़ से स्वीपिंग मशीन, टिपर ट्रक, फागिंग मशीन, केन टाइप मशीन, छोटी चेन एक्सीवेटर मशीनें खरीदी जाएंगी। अवस्थापना निधि से 8.47 करोड़ में छह करोड़ से चार हाटमिक्स सड़कें बनेंगी और 50 लाख रुपये प्रकाश व्यवस्था पर खर्च होंगे।
बीडीए से आठ करोड़ के कामों को मंजूरी
बीडीए में अवस्थापना निधि से आठ करोड़ के कामों को मंजूरी दी गई। इसमें किला पुल से मिनी बाईपास तक सड़क के दोनों ओर साइकिल ट्रैक निर्माण, डेलापीर से धर्मकांटा, किला से मिनीबाईपास तक स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए बीडीए 10 लाख रुपये पुलिस विभाग को देगा। कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम और बीडीए जो भी निर्माण करें, उसमें जमीन की वैधता सुनिश्चित कर लें ताकि निर्माण में कोई अवरोध न आए। बैठक में मेयर डॉ. आईएस तोमर, डीएम गौरव दयाल, बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. शशांक विक्रम सिंह, नगर आयुक्त शीलधर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के स्वीकृत प्रस्ताव (धनराशि रुपये में)
 कार्य का नाम                      लागत
1-बदायूं  रोड नाला निर्माण       55.00 लाख
2- पेयजल सप्लाई                 99.00 लाख
3- नई सीवर लाइन      
(शहामतगंज से बरेली कालेज)  200  लाख
4-इलेक्ट्रिक डोजर खरीद          12.00 लाख
5-सौ फुटा रोड पर आरसीसी
  नाला निर्माण                       38.00 लाख
6- बाकरगंज में नाला निर्माण       27.00 लाख
7- सफाई के लिए मशीन खरीद     45 लाख
8- हाटमिक्स सड़क निर्माण       400 लाख  
9- स्टेडियम रोड की मरम्मत -    95.00 लाख
10-प्रकाश व्यवस्था पर -          50.00 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें