फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन दिन बाद कराया किशोरी का मेडिकल परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा कर ले जाते वक्त बस से कूदी किशोरी ने पुलिस पर लगाया आरोपियों की मदद का आरोप
विज्ञापन

बरेली/हाफिजगंज। जयपुर की बस से कूदकर आरोपियों के चंगुल से भागी लड़की का पुलिस ने अफसरों की फटकार पर तीन दिन बाद मेडिकल परीक्षण कराया। हालांकि आरोपी तीन दिन से थाने में बैठे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें जेल नहीं भेज रही है। इसे लेकर पुलिस पर उंगली उठ रहीं हैं।
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज क्षेत्र की एक छात्रा को दूसरे समुदाय के तीन लड़के अपहरण करके गुरुवार को जयपुर ले जा रहे थे। तभी छात्रा चकमा देकर जयपुर की बस से कूदकर भाग निकली। उसने घर पर जाकर आपबीती सुनाई तो परिजन रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे। छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को घटना की रिपोर्ट परवेज, नाजिम और उसके बडे़ भाई के खिलाफ दर्ज कर ली। परवेज और एक अन्य आरोपी को पकड़कर थाने में बैठा लिया। मामला दो समुदाय का होने से तनाव की स्थिति बन गई थी। रिपोर्ट के तीन दिन बाद भी पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण नहीं तो परिवार ने अफसरों को फोन करके शिकायत की। अफसरों ने फटकारा तो मंगलवार को किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया। किशोरी ने पुलिस पर आरोपियों की मदद करने का आरोप लगाया है। इधर, रिठौरा चौकी इंचार्ज पवन सिंह का कहना है कि कार्रवाई चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट मिलते ही किशोरी के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। इसके लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें