फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी और पुलिस छात्राओं को सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छेड़खानी और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आईटीबीपी और पुलिस अब महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। सोमवार को आईटीबीपी बुखारा कैंप और पुलिस विभाग की ओर से बारीनगला गांव में महिला सशक्तिकरण के तहत आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह निर्णय लिया गया। आईटीबीपी उपमहानिरीक्षक एपीएस निम्बाडिया ने जल्द ही टीमें गठित कर प्रशिक्षण शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में हिमवीरांगनाएं और महिला पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से छात्राओं को रोजमर्रा के प्रयोग में आने वाले सामान का प्रयोग कर आत्मरक्षा की ट्रेनिंग दी। मौजूद पुरुषों को ऐसा वातावरण बनाने का संकल्प दिलाया गया कि महिलाएं सुरक्षित महसूस करें।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने महिलाओं को सुरक्षा देेने के लिए शासन स्तर से संचालित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने जल्द ही टीम गठित कर स्कूल, कॉलेज, सोसायटी, कम्युनिटी सेंटर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने की जानकारी दी। इस दौरान द्वितीय कमान अनिल कुमार, सहायक सेनानी प्रकृति, सीओ आलोक कुमार, कैंट थाना प्रभारी अवनीश यादव, आईटीबीपी पीआरओ कमर हैदर जैदी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें