फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में काम कर रहे मजदूर ने बच्ची से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। घर में काम कर रहे मजदूर ने नहाने जा रही 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ की। उसके शोर मचाने पर परिजन आए तो आरोपी भाग निकला। बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाने पहुंची बच्ची की मां ने बताया कि उनके घर में मरम्मत का कार्य चल रहा है। उनकी 10 वर्षीय बेटी पड़ोस में अपने ताऊ के घर नहाने जा रही थी। इसी बीच मौका पाकर घर में काम कर रहा बिबियापुर निवासी मजदूर इब्राहिम बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने शोर मचाया तो घर में मौजूद अन्य परिजन वहां पहुंच गए, तभी इब्राहिम भाग गया। मां की तहरीर पर सीबीगंज पुलिस ने इब्राहिम के खिलाफ छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें