फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई ओवरब्रिज- दिल्ली से चार सौ टन उठाने वाली क्रेन आएगी, ट्रैक के ऊपर गार्डर रखवाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रमुख सचिव से लेकर प्रभारी मंत्री तक जोर जरूर लगाया जा रहा है लेकिन फिर भी आईवीआरआई ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा होने के आसार नहीं हैं। अब इसमें ट्रैफिक डायवर्जन की अनुमति और ट्रेनों का ब्लॉक लेने के साथ दिल्ली से चार सौ टन वजन उठाने वाली क्रेन मंगाने के झंझट जैसे कई और भी अड़ंगे लग गए हैं। रेलवे के अफसर यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि क्रेन कब तक आएगी।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव नवनीत सहगल जिले के नोडल अफसर के अफसर के तौर पर जब जिले के भ्रमण पर आए थे तो आईवीआरआई ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान उसका निर्माण पूरा न होने पर रेलवे अफसरों से बातचीत में नाराजगी भी जता गए थे। रेलवे अफसरों ने उन्हें जल्द निर्माण पूरा करने का भरोसा दिलाया था। इसके बाद पांच दिसंबर को रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग ने ट्रैक के ऊपर गार्डर रखने के लिए 10 से 12 दिसंबर के बीच ट्रैफिक डायवर्ट करने और इज्जतनगर से पीलीभीत, लालकुआं के बीच ब्लॉक की अनुमति के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी लिख दिया लेकिन क्रेन उपलब्ध न होने की वजह से यह अनुमति नहीं मिली।
दरअसल इज्जतनगर रेल मंडल के इंजीनियरिंग अनुभाग के पास चार सौ टन वजन उठाने वाली क्रेन नहीं है और इसे दिल्ली रेलवे के इंजीनियरिंग अनुभाग से मंगाया जाना है। क्रेन कब आएगी, यह निर्माण अनुभाग के अधिकारियों को भी नहीं पता है। निर्माण अनुभाग क्रेन के लिए दिल्ली रेलवे को पत्र लिख चुका है। बता दें कि आईवीआरआई ओवरब्रिज के ऊपरी हिस्से का निर्माण करीब डेढ़ साल से रुका है। दो साल पहले लागत बढ़ने पर ठेकेदार काम छोड़कर चला गया था। इसके बाद रेलवे के निर्माण विभाग ने खुद गार्डर डालने की योजना बनाई लेकिन इसमें लंबा समय लग गया। अब क्रेन के इंतजार में काम रुका हुआ है।
विज्ञापन

गार्डर कब तक रखे जाएंगे, यह पता नहीं है। दिल्ली से क्रेन मंगाई गई है। उसके आने पर ही ट्रेनों को ब्लॉक देकर काम शुरू कराया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें