फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी कराएंगे कुलपति के नाम पर वसूली की कोशिश की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन

- मामला खुलने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ, नंबर सर्विलांस पर
विज्ञापन

- कॉलेजों के प्रबंधक और प्राचार्य को फोन करके मांगे 50 हजार

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल के नाम से कॉलेजों के प्रबंधक और प्राचार्य को फोन करके 50 हजार रुपये मांगने के मामले में एडीजी अविनाश चंद्र से शिकायत की गई है। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने की बात कही है। वहीं, पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लेकर जाकर जांच शुरू कर दी है लेकिन आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है।
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल बनकर अनजान शख्स ने विद्याश्री पार्थ महाविद्यालय फरीदपुर के प्रबंधक डॉ. हरिओम राठौर और मुरादाबाद के मेफेयर कॉलेज के प्राचार्य छुट्टन खां समेत कुछ अन्य को फोन करके 50 हजार रुपये मांगे गए। कहा गया कि उनका बेटा दिल्ली में है और उसे रुपयों की सख्त जरूरत है, 50 हजार रुपये उसके खाते में डाल दो। सोमवार को वापस कर दूंगा। हालांकि इन लोगों ने कुलपति को फोन किया तो मामला पकड़ में आ गया। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से एडीजी अविनाश चंद्र को पत्र भेजकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है। बताया जाता है कि यह मामला खुलने के बाद आरोपी ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है लेकिन पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगाकर जांच शुरू कर दी है। एडीजी ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें