फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट में फंसे पॉवर कॉरपोरेशन के जेई पर अफसर मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पिछले दिनों पीलीभीत बाईपास स्थित एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट में पकड़े गए पॉवर कॉरपोरेशन के जेई पर अफसर इस कदर मेहरबान हैं कि मामला ही रफा-दफा करने में जुटे हैं। यही वजह है कि दो दिन तक जेल में रहने के बाद भी आरोपी जेई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई तो दूर जवाब तलब तक नहीं किया गया है। इसे लेकर विभाग में खासी चर्चा बनी हुई है।
विज्ञापन

‘द हिलिंग टच’ नामक स्पा सेंटर पर 29 अक्टूबर की रात पुलिस ने पर छापा मारा था। वहां सेक्स रैकेट चलता मिलने पर मौके पर 14 लोगों को पुलिस ने पकड़ा था, इसमें पॉवर कॉरपोरेशन का जेई प्रमोद राणा भी शामिल था। राणा फतेहगंज पश्चिमी में तैनात है। पुलिस ने पकड़े गए सभी लोगों को 30 अक्तूबर को जेल भेज दिया। इन लोगों को एक नवंबर को अदालत से जमानत मिली। इससे साफ जाहिर है कि दो दिन तक जेई समेत सभी लोग जेल में रहे। जेई के पकड़े जाने की जानकारी 30 अक्तूबर को ही अफसरों को मिल गई थी। इसके बावजूद अभी तक उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने पर विभाग में चर्चा बनी हुई है। अफसर इसका भी कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं कि फतेहगंज पश्चिमी में तैनात जेई आखिर शहर में क्या कर रहा था? नियमानुसार जेई तैनाती स्थल पर ही रात्रि विश्राम करता है। बहरहाल विभागीय अफसर मामला रफा-दफा करने में जुटे हैं। तैनाती स्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर सेक्स रैकेट में पकड़े गए जेई पर विभागीय कार्रवाई न होने के सवाल पर बडे़ अफसर भी चुप हैं।

एसडीओ से रिपोर्ट देने को कहा गया है। पुलिस से कोई अधिकृत सूचना नहीं मिली है। सेक्स रैकेट में पकड़े गए जेई से भी जवाब तलब करेंगे। - सुशील गर्ग, एक्सईएन ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें