फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी सिटी और सीओ का ट्रांसफर, रविंद्र होंगे नए एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली बाद शासन स्तर से हुए तबादलों में एसपी सिटी आईपीएस अभिनंदन सिंह को कौशांबी जिले का कप्तान बनाकर इनाम दिया गया है। उनकी जगह यहां आईपीएस अफसर बुलंदशहर के एएसपी रविंद्र कुमार को भेजा गया है। सीओ थ्री पीतम पाल सिंह का भी हापुड़ तबादला हुआ है। वहीं, जिले में एसएसपी ने करीब 56 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है। इनमें इंस्पेक्टर से लेकर दरोगा और हेड कांस्टेबल तक शामिल हैं। कई विवादित दरोगा हटाए गए हैं। पुलिस लाइन से कई लोगों को क्राइम ब्रांच और अन्य प्रकोष्ठ में भेजा गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी के तौर पर 2014 बैच के अफसर अभिनंदन सिंह 13 अप्रैल, 2018 को जिले में तैनात हुए थे। करीब डेढ़ साल का उनका कार्यकाल ठीकठाक कहा जा सकता है। दो बदमाशों के एनकाउंटर का मामला हो या चौकी चौराहे पर सड़क घेरकर पढ़ी जा रही नमाज की परंपरा खत्म कराने का, उन्होंने सहजता से सारे काम करा लिए। नए एसपी सिटी 2016 बैच के अफसर हैं।
एसएसपी की तबादला सूची में पुलिस लाइन के इंस्पेक्टर राजकुमार भारद्वाज को मीरगंज थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह, शोएब मियां और योगेंद्रपाल शर्मा को पुलिस लाइन से क्राइम ब्रांच लाया गया है। राजवीर सिंह को फतेहगंज पश्चिमी थाने का इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है। जगतपुर चौकी के प्रभारी रमेश शर्मा को शहर से हटाकर देवरनिया की रिछा चौकी का प्रभार दिया गया है। अशरफ खां छावनी के प्रभारी पवन सिंह को रिठौरा चौकी, कर्मचारी नगर चौकी प्रभारी अखिल कुमार का ताना देवरनिया तबादला हुआ है। काननूगोयान चौकी प्रभारी कपिल कुमार को थाना कैंट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें