फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया कर्बला पर रुकवाया पुलिस ने दुकानों का अवैध निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्वालेह नगर स्थित शिया कर्बला पर हो रहे अवैध निर्माण को पुलिस ने रुकवा दिया है। साथ ही निर्माण सामग्री को भी हटवा दिया।
विज्ञापन

शिया कर्बला पर बने यात्री शेड की जगह पर यहीं के मुतवल्ली जहीरुल हसन तीन दिन से अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कार्य करा रहे थे। इसकी शिकायत शिया समुदाय की ओर से शिया वक्फ बोर्ड को गई थी। इस पर बोर्ड ने संज्ञान लेते हुए यहां के जिलाधिकारी को पत्र भेज कर दुकानों का निर्माण रुकवाने के लिए पत्र लिखा है। इसमें शिकायती पत्र के हवाले से बोर्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डा. मुहम्मद नसीर हसन ने कहा गया है कि मुतवल्ली जरीरुल हसन के विरुद्ध शिकायत की गई है कि वह लोगों से धन उगाही कर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण करा रहे हैं। जिसके कारण शिया समुदाय में रोष है। लिहाजा वक्फ संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण को तत्काल रोका जाए। साथ ही इस संबंध में जांच कराकर वक्फ बोर्ड को शीघ्र आख्या प्रस्तुत करें। बोर्ड ने इसकी कापी एसएसपी को भी भेजी है।
विज्ञापन

इधर शिया समुदाय की ओर से थाना किला को भी बोर्ड के पत्र के साथ अवैध निर्माण के विरुद्ध तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच अवैध निर्माण को रुकवा दिया। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कर्बला का यह यात्री शेड समाज कल्याण विभाग की ओर से 2007 में बनवाया गया था और इसमें पर्यटन विभाग से अनुमति भी ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें