फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा युवती ने फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तलाकशुदा युवती ने अवसाद में घिरकर देर रात रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। कुछ ही समय पहले उसने बैंक की नौकरी भी छोड़ दी थी। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

प्रेमनगर के मोहल्ला भूड़ निवासी मयंक सक्सेना शनिवार शाम दोस्तों के साथ मेले गए थे। देर रात घर पहुंचे तो उनकी मां ने नीचे वाले कमरे में रह रही 28 वर्षीय तलाकशुदा बहन अनामिका को देखने को कहा। कई बार खटखटाने पर भी जब अनामिका के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मयंक ने बगल में किचिन की खिड़की से अंदर झांका। अनामिका का शव रस्सी से बंधे फंदे से लटका था। दरवाजा तोड़कर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बताया कि बेड पर कुर्सी फिर उस पर स्टूल रखकर अनामिका ने फंदा लगाया था। अनामिका की शादी दो साल पहले हुई थी। कुछ दिन बाद ही पति से अनबन होने पर वह मायके आकर रहने लगीं और फिर पति से तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें