फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने बिलिंग और विभागीय कामकाज पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पहली बार बिजली अफसर और व्यापारी एक मंच पर रूबरू हुए। व्यापारियों ने विभागीय स्टाफ के सामने ही उसकी कार्यशैली और मनमाने कामकाज पर सवाल उठाए। कहा, सरकार भले बदली, लेकिन विभागीय कामकाज में कोई बदलाव नहीं आया है। कारोबारियों ने कहा कि लोड घटवाना हो या फिर बढ़वाना, उपभोक्ता ही परेशान होता है। गलत बिलिंग पर सौदेबाजी होती है, साधारण प्रक्रिया में काम होता ही नहीं है। इस पर एसई शहर ने व्यापारियों की मौजूदगी में ही स्टाफ को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिछले दिनों ऊर्जा मंत्री ने आदेश दिए थे कि बड़े उपभोक्ता, व्यापार संगठनों आदि के साथ संयुक्त बैठक में समस्याएं सुनकर उनका निदान कराया जाए। इसके तहत ही गुरुवार शाम संयुक्त बैठक चीफ इंजीनियर कार्यालय सभागार में हुई। त्रिपक्षीय बैठक में व्यापारी नेता खुलकर बोले। कहा, सरकार तो बदली है, लेकिन विभागीय व्यवस्था अभी तक नहीं बदली है। भाजपा शहर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, वरिष्ठ व्यापारी नेता सतीश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुदेश अग्रवाल, राजबहादुर सक्सेना, खलील कादरी, दुष्यंत कोहली, बंटी ठाकुर आदि ने विभागीय कामकाज पर सीधे सवाल किए। इससे मौजूद अफसर निरुत्तर हो गए। व्यापारियाें ने बताया कि छोटे-छोटे फाल्ट घंटों में सही होते हैं, बड़े उपभोक्ताओं को भी सम्मान नहीं मिलता। उपकेंद्र स्टाफ फोन नहीं उठाता, मीटर चेकिंग में मनमानी समेत कई मामलों पर व्यापारी मुखर रहे। एसई शहर एनके मिश्रा ने व्यापारी नेताओं को गंभीरता से सुना और मौजूद स्टाफ को मौके पर ही निर्देश दिए कि वे कार्यशैली बदल कर सेवाभाव के साथ काम करें। बैठक में एक्सईएन, एसडीओ और जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें