फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात करते-करते मोबाइल फोन हुआ गरम, फेंकने पर ‘विस्फोट’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दोस्त से बात करते-करते एक युवक का मोबाइल फोन अचानक गरम पड़ा तो उसने फेंक दिया। फेंकते ही कुछ ही सेकेंड में मोबाइल धमाके के साथ फट गया। कुछ टुकड़े युवक के हाथ और चेहरे पर जा लगे। युवक ने मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर पहुंचकर शिकायत की। अब कंज्यूमर फोरम में भी शिकायत करने की बात कही है।
विज्ञापन

सुभाषनगर क्षेत्र की राजीव कॉलोनी निवासी राहुल राठौर एक निजी ट्रांस्पोर्टर के यहां कूरियर पहुंचाने का काम करते हैं। राहुल मंगलवार सुबह अपने मोबाइल फोन पर अपने दोस्त से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अचानक फोन बात करते-करते गरम हो गया। इतना गरम हुआ कि उन्हें फेंकना पड़ा। उनके मुताबिक फेंकते ही मोबाइल अचानक फट गया। फटने से उनका सीधे हाथ की उंगलियां थोड़ी जल गईं साथ ही कुछ टुकड़े उनके मुंह पर भी लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें