फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरुनगला में शेल्टर होम के पास बनेगा रुहेलखंड थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड चौकी को थाने का दर्जा देने का प्रस्ताव पास हो चुका है। थाना बनाने के लिए पुलिस विभाग को संबंधित क्षेत्र में करीब 2250 वर्ग गज जमीन की जरूरत है। हरूनगला में नगर निगम और पुलिस विभाग दोनों की जमीन है। सहूलियत के हिसाब से दोनों अपनी जमीन एक-दूसरे को हस्तांतरित करने को राजी हो गए हैं। अब डीएम को भू हस्तांतरण प्रक्रिया पर निर्णय लेना है।
विज्ञापन

भौगोलिक स्थिति और मिश्रित आबादी की वजह से बारादरी कोतवाली क्षेत्र में अपराध का ग्राफ हमेशा टॉप कर रहता है। जिले भर के थानों का औसत निकालें तो सर्वाधिक मामले यहीं दर्ज होते हैं। रोजाना मारपीट व अन्य शिकायतों का आंकड़ा भी दूसरे थानों से ज्यादा है। इसलिए पूर्व में अधिकारियों ने इसके क्षेत्र को दूसरे नए थाने में बांटने का निर्णय लिया था। शासन को भेजे प्रस्ताव में बारादरी की रुहेलखंड चौकी को थाना बनाने का प्रस्ताव पास हो गया था। फिलहाल इसे जिले की मॉडल पुलिस चौकी का दर्जा भी मिला हुआ है। शासन से निर्देश दिए गए थे कि न्यूनतम 2250 वर्ग गज सरकारी जमीन की व्यवस्था की जाए तो थाना निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया जाएगा।
पुलिस विभाग की जमीन इसी क्षेत्र में हरूनगला पर नाले के ऊपरी हिस्से में थी। पहले अधिकारी इसी जमीन को थाने के लिए चिह्नित कर भेजने के प्रयास में थे। इस बीच सेंट्रल सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए इस जमीन को उपयोगी मान लिया गया। वहीं नगर निगम ने हरुनगला में स्थित अपने शेल्टर होम की जमीन थाने को देने के लिए सहमति दे दी। नए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के निर्देश पर पुलिस की भवन व्यवस्था के प्रभारी एसपी क्राइम रमेश कुमार भारतीय ने इसमें पहल की है। नगर निगम के संबंधित अधिकारियों और एसपी क्राइम के बीच सहमति के बाद अब डीएम को दोनों संस्थाओं की भूमि के मालिकाना हक बदलवाने का निर्णय लेना है। ऐसा होते ही थाने का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


दूसरे थानों का हिस्सा भी होगा शामिल
विभागीय सूत्रों के मुताबिक नए थाने में बारादरी थाने का अधिकांश हिस्सा होने के साथ ही इज्जत नगर और बिथरी थाने का कुछ क्षेत्र भी शामिल किया जा सकता है। निकटवर्ती भुता थाने के सीमावर्ती गांव में भी नए थाने की जद में आ सकते हैं। हालांकि थाना निर्माण शुरू होने के बाद ही ये प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

रुहेलखंड चौकी इस समय मॉडल चौकी के रूप में संचालित हो रही है। इसे थाना बनाने की प्रक्रिया चल रही है। नया थाना बनने से अपराध नियंत्रण और जनशिकायतों का निस्तारण ज्यादा प्रभावी तरीके से हो सकेगा।
विज्ञापन

- शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें