फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में नराई करते समय किसान को मिले मुगलकालीन सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरौली। खेत में नराई कर रहे किसान को दो मुगलकालीन सिक्के मिले हैं। उन पर अरबी में कुरान की आयतें लिखी बताई जा रही हैं। हालांकि इन पर लिखी लिपी अरबी होने से कोई भी यह नहीं बता पाया कि यह सिक्के किस सन के हैं। फिलहाल किसान ने यह सिक्के अपने पास रख लिए हैं। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बरसेर निवासी किसान गोपाल लोधी रविवार को खेत में मिर्च कि नराई कर रहे थे। इस दौरान खुरपी के टकराने से खनखन की आवाज सुनाई दी। उन्होंने खोदकर देखा तो दो प्राचीन काल के सिक्के मिले। उन्होंने गांव आकर यह सिक्के उर्दू के जानकारों को दिखाते तो उन्होंने बताया कि इसमें सन के साथ ही सारी इबारत उर्दू में न होकर अरबी में लिखी हैं, जो मुगल काल में प्रचलन में भी। हालांकि सिक्के किस धातु के हैं अभी इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। यह सिक्के दिन भर गांव में कौतूहल का विषय बने रहे। इन्हें देखने वालों का गांव में जमावड़ा लगा रहा। फिलहाल किसान ने सिक्के अपने पास रख लिए हैं। इसकी सूचना न तो पुलिस को दी गई है न ही पुरातन विभाग को। कोतवाल संजय गर्ग ने बताया कि उन्हें प्राचीन काल के सिक्के मिलने की जानकारी नहीं है। मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें