फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने के आरोपी जेई के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। फोन पर गाली देने वाले आरोपित जेई के खिलाफ बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, इससे क्षुब्ध उपभोक्ता ने थाना इज्जतनगर में तहरीर देकर रिपोर्ट करने की गुहार लगाई है। इस प्रकरण में केंद्रीय मंत्री ने भी विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा है।
विज्ञापन

आरोप है कि बिजली सप्लाई बताने पर जेई इज्जतनगर ने एक उपभोक्ता को फोन पर ही देना शुरू कर दिया। अब मामले ने तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने पत्र लिखकर एसई ग्रामीण से कहा है कि करमपुर चौधरी निवासी दिलीप रस्तोगी ने जब फोन पर समस्या बताई तो जेई द्वारा गाली और अभद्र व्यवहार किया गया है। इसलिए जांचकर प्रभावी कार्रवाई की जाए। इससे प्रकरण ज्यादा गरमाता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि विभाग ने छानबीन शुरू कर दी है, जिससे संबंधित जेई पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें