फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को खाना देने पहुंची आरोपी की बहन, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रेमी के साथ पांच महीने पहले भागी एक किशोरी को पुलिस ने तीन दिन पहले पकड़कर मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। यहां शुक्रवार को किशोरी को खाना देने आरोपी प्रेमी की बहन बहन पहुंची तो उसके परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने मामला शांत कराकर।
विज्ञापन

फरीदपुर क्षेत्र निवासी एक किशोरी अप्रैल में अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। परिजनों के मुताबिक किशोरी सामान लेने बाजार गई थी। लेकिन लौटी नहीं। तीन दिन पहले फरीदपुर पुलिस ने किशोरी को प्रेमी के साथ क्षेत्र से ही बरामद कर लिया। परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। मेडिकल के लिए किशोरी जिला अस्पताल रोकी गई तो बृहस्पतिवार को आरोपी प्रेमी की बहन उसे खाना देने पहुंची। यहां परिजनों ने जैसे ही उन्हें देखा तो हंगामा करने लगे। दोनों लोगों में जमकर हाथापाई भी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कर समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें