फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की मांग मानी, बटलर के सामने खुलेगा बाइक के लिए कट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रविवार को एसपी क्राइम के साथ हुई व्यापारियों की बैठक में बटलर प्लाजा के सामने कट खोलने की मांग की गई थी। अब टीआई की स्थलीय रिपोर्ट के बाद नगर निगम को कट खोलने के लिए पत्र भेजा जाएगा। बाइक और स्कूटी निकालने के लिए छोटा कट खोला जाएगा।
विज्ञापन

एसपी क्राइम रमेश भारतीय के साथ रविवार को पुलिस लाइन में सोमवार को व्यापारियों की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने मांग की थी कि बटलर प्लाजा के सामने कम से कम बाइक के लिए तो कट बना ही दिया जाए। इस पर एसपी क्राइम ने एसपी ट्रैफिक से बात की। सोमवार को एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने कहा कि बाइक या स्कूटी लायक करीब तीन फिट का कट निकाला जा सकता है। टीआई से स्थलीय निरीक्षण कराकर बटलर के सामने जगह चिह्नित की जाएगी और उसी आधार पर नगर निगम को पत्र लिखकर कट निकलवाया जाएगा।

एसपी ट्रैफिक ने निगम को लिखा- साइकिल ट्रैक से कब्जे हटवाएं
व्यापारियों ने एसपी क्राइम से मांग की थी कि शहर में बनाए गए साइकिल ट्रैक किसी काम के नहीं रहे हैं। इन पर लोगों ने कब्जे कर लिए हैं। ये कब्जे हटवाए जाएं और इस जगह को पार्किंग या यातायात के अन्य कार्य में उपयोग किया जाए। व्यापारियों की इस मांग को एसपी क्राइम ने नगर निगम को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें