बरेली। मोहल्ला जोगी नवादा स्थित श्री बांके बिहारी जी महाराज विराजमान ठाकुरद्वारा मंदिर की जमीन पर भू-माफिया कब्जा कर रहे हैं। महंत का आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही। संबंधित लेखपाल गलत रिपोर्ट देकर अधिकारियों को भ्रमित कर रहा है। महंत ने अब भू-माफिया पोर्टल पर जमीन पर कब्जा करने वाले 12 भू-माफियों की शिकायत की है।
मंदिर के महंत आत्मानंद श्री बांके बिहारी जी महाराज विराजमान ठाकुरद्वारा मंदिर में महंत हैं। उनकी उम्र करीब 80 साल है। सभी राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज है। भू-माफिया मंदिर की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इसके खिलाफ वह लगातार लड़ रहे हैं। कई बार भू-माफियाओं की शिकायत की गई। कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। स्थानीय स्तर पर भू-माफिया को लाभ पहुंचाने के उद्वेश्य से गलत रिपोर्ट लगा दी जाती है। भू-माफियाओं ने मंदिर की जमीनों के फर्जी बैनामा, वसीयत आदि बनवा लिए हैं। अभिलेख बनवा लिय हैं। सुरेश शर्मा नगर में मंदिर की तीन दुकानों पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर लिया था। इस मामले में डीआईजी के आदेश पर तीन महीने पहले रिपोर्ट दर्ज हो सकी थी। अब तक भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। महंत ने भू माफियाओं के खिलाफ प्रदेश सरकार के एंटी भू-माफिया पोर्टल पर शिकायत दर्ज काई है।