फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम से अनाथ को संपत्ति का अधिकार दिलाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाल कल्याण समिति ने अनाथ बालक को संपत्ति का अधिकार दिलाने के लिए डीएम से जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। बचपन बचाओ आंदोलन संस्था ने प्रशासन को इस बच्चे के बारे में अवगत कराया था।
विज्ञापन

इधर, समिति के सदस्य डॉ. डीएन शर्मा ने भी डीएम को इस संबंध में चिट्ठी भेजकर अवगत कराया है कि बहेड़ी के गांव मूसागांव में अनाथ बालक कृष्णपाल को उसके परिवार के कुछ लोगों से संपत्ति की वजह से जान का खतरा बताया है। हालांकि इस बच्चे को जून में राजकीय बाल गृह रामपुर में भेजे जाने की जानकारी दी गई है। डॉ. डीएन शर्मा ने डीएम से कहा कि वह राजस्व विभाग के किसी सक्षम अधिकारी से इस प्रकरण की नए सिरे से जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई करें। बच्चे को उसे संपत्ति का अधिकार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें