फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणिज्य कर कार्यालय में खराब लिफ्ट देख नाराज हुए कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई वर्षों से वाणिज्य कर विभाग में लिफ्ट खराब है, इसके मेंटीनेंस पर विभाग लाखों रुपये खर्च भी कर चुका है, लेकिन व्यापारियों को इसका कोई फायदा नहीं मिल पा रहा है। कमिश्नर ने अपने निरीक्षण के दौरान खराब लिफ्ट देख नाराजगी जताई। साथ ही, टैक्स चोरी रोककर राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गुरुवार दोपहर कमिश्नर रणवीर प्रसाद सिविल लाइंस स्थित वाणिज्य कर कार्यालय पहुंचे। उनके पहुंचते ही विभागीय स्टाफ में खलबली मच गई, हालांकि उनका निरीक्षण रुटीन में था। उन्हें विभागीय कार्यकलाप, लंबित वाद और राजस्व प्राप्तियाें की जानकारी ली। उन्हें कहा कि प्रवर्तन दल और अन्य स्टाफ टैक्स चोरी रोकने के लिए सक्रिय हो जिससे राजस्व में और बढ़ोत्तरी हो सके। उन्होंने जीएसटीएन में फर्जीवाडे़ की आशंका जताते हुए निर्देश दिए कि सभी पंजीकरणों का सत्यापन किया जाए। क्योंकि इस फर्जीवाड़ा से बडे़ स्तर पर टैक्स चोरी और हेराफेरी संभव है। वहां लंबे समय से खराब पड़ी लिफ्ट जानकारी मांगी तो अफसर बगले झांकने लगे और कहा कि वे कुछ दिनों पहले ही तैनात हुए हैं। इस पर कमिश्नर ने कहा कि बहानेबाजी सहन नहीं होगी, यहां पर तमाम सम्मानित करदाता आते हैं, उन्हें सुविधा देना विभाग का दायित्व है।
अपने निरीक्षण के दौरान पेंशन, कर्मचारी और विभागीय मामलों की जानकारी ली। उन्होंने कि सेवानिवृत स्टाफ के मामले प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। इस मौके पर मौजूद एडिशनल कमिश्नर एमएन वर्मा कई मामलों में जवाब नहीं दे पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें