फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस अफसर से पंगा लेने के बाद अब छात्रा के भाइयों के भी जेल जाने की नौबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाराष्ट्र में तैनात आईपीएस अफसर की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बरेली की छात्रा से चैटिंग करने की दिल्ली के रिक्शे वाले की हरकत नए-नए गुल खिला रही है। आईपीएस अफसर के खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़ी छात्रा और उसकी मां को दो दिन पहले पुलिस ने रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजा तो छात्रा के भाई आईपीएस अफसर के पिता के पीछे पड़ गए। बृहस्पतिवार को पहले तो वे उनके कचहरी स्थित कार्यालय में घुस गए और फिर रास्ते में भी रोककर धमकियां देनी शुरू कर दीं। उनके तेवर देखकर हमले की आशंका से वह भागकर एसएसपी ऑफिस में घुस गए। इस घटना के बाद छात्रा के भाइयों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दिल्ली के दरियागंज निवासी रिक्शे वाले जावेद ने करीब छह महीने पहले महाराष्ट्र में तैनात आईपीएस अफसर नूरुल हसन का फोटो लगाकर उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली थी और इसके बाद कई लड़कियों से चैटिंग करनी शुरू कर दी थी। इन लड़कियों में बरेली की भी एक छात्रा शामिल थी। कई महीनों तक चैटिंग के बाद बरेली की छात्रा ने वीडियो कॉल करने की जिद शुरू की तो जावेद ने चैटिंग बंद कर दी। इसके बाद छात्रा ने आईपीएस नूरुल हसन के खिलाफ पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने इस मामले में छानबीन के बाद जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन छात्रा फिर भी नूरुल हसन पर कार्रवाई करने की जिद पर अड़ी रही। आरोप है कि कई बार उसने नूरुल हसन के परवाना नगर में रहने वाले पिता शमशुल हसन को भी फोन कर धमकियां दी। इस पर पुलिस शमशुल हसन की ओर से छात्रा और उसकी मां के खिलाफ भी रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया था।
आईपीएस अफसर के न्यायिक कर्मी पिता शमशुल हसन के मुताबिक बृहस्पतिवार को वह अपने कार्यालय में थे, तभी छात्रा के दोनों भाई उनके कार्यालय में घुस गए। कर्मचारियों ने विरोध किया तो वे चले गए लेकिन फिर उन्हें रास्ते में रोक लिया और एफआईआर वापस लेने के लिए उन्हें धमकियां देने लगे। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह वह भागकर एसएसपी कार्यालय में जा घुसे। वहां पुलिस वालों को वाकया बताया तो आरोपी भाग निकले। शमशुल हसन ने इस घटना के बाद कोतवाली में छात्रा के दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें से एक का नाम उन्होंने इमरान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें