फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस कार्यालय का प्रधान सहायक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डीआईओएस कार्यालय के प्रधान सहायक अजीत सक्सेना को विभिन्न आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। साथ ही, संयुक्त शिक्षा निदेशक को विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। बता दें कि इससे पहले डीआईओएस डॉ. अचल कुमार मिश्र ने तमाम आरोपों के चलते प्रधान सहायक को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की थी।
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक कुमारी गायत्री की ओर से जारी निलंबन आदेश में प्रधान सहायक पर विद्यालयों की मान्यता के नाम पर अवैध धनराशि वसूली, प्रारंभिक जांच में असहयोग करने, गरीबपुरा के फर्जी विद्यालय नंदलाल सरन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का अनियमित संचालन कराने, कार्यायल में समय से उपस्थित न होने समेत अन्य आरोपों की प्राथमिक जांच में पुष्टि होने पर निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान प्रधान सहायक अजीत सक्सेना रामपुर डायट से अटैच रहेंगे।

दायित्वों का निर्वहन न करने पर दो शिक्षिका निलंबित
बरेली। परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के बजाय मनमानी कर रही दो महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। बीएसए ने जारी निलंबन पत्र में शिक्षिकाओं के व्यवहार पर समेत जारी शासनादेशों की अवहेलना करने और दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन नहीं करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

आलमपुर जाफराबाद की प्राथमिक स्कूल मिलक मझारा में तैनात प्रधान अध्यापिका राजेश्वरी मौर्या पर विभागीय आदेशों का अनुपालन न करने, स्वयं सहायता समूहों से ड्रेस क्रय न कर मनमाने फर्म से ड्रेस खरीदने और वितरण करने, समय से स्कूल न आने और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की है। वहीं, भुता के जूनियर हाईस्कूल की शिक्षिका खुशनुमा सितारा पर जनप्रतिनिधियों की ओर से की गई शिकायत जांच में सही मिली है। इस पर उन्हें निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें