फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी पर नर्स ने लगाए उत्पीड़न के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक चिकित्साधिकारी पर वहीं काम कर रही एक नर्स ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए इज्जतनगर थाने में तहरीर सौंपी है। पीड़िता के मुताबिक चिकित्साधिकारी उनसे आपत्तिजनक बातें व अश्लील हरकतें करते हैं। शिकायत विभाग के अधिकारियों से करने आरोपी राह चलते पीड़िता को धमकाने लगे हैं।
विज्ञापन

इज्जतनगर क्षेत्र स्थित एक अर्बन स्वास्थ्य केंद्र पर एक युवती संविदा पर एएनएम पद कार्यरत है। युवती के मुताबिक यहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी उनसे आपत्तिजनक बातें करते हैं। बताया कि खुद को उनकी बेटी के समान बताने पर चिकित्साधिकारी ने दोस्ती करने का प्रस्ताव रख दिया। युवती के मुताबिक विरोध करने पर वह अधिकारियों से शिकायत कर संविदा सेवा खत्म कराने की धमकी देते हैं। अर्बन हैल्प कोआर्डिनेटर से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिकायत पत्र सौंपा। बताया कि इस पर आरोपी शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि इसके चलते अकसर राह चलते भी लोग मुंह ढंककर लोग उन्हें रोकते हैं और शिकायत वापस लेने के लिए धमकाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें