फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानस चौपाई प्रतियोगिता में अर्पिता और मोनू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रानी महा लक्ष्मीबाई सरस्वती विद्या मंदिर सुर्खा छावनी में तुलसी जयंती पर मानस चौपाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुकेश शास्त्री ने तुलसी दास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पशुपतिनाथ के संघ चालक तुलसी राम शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि रक्षपाल बहादुर रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में मुकेश जौहरी एवं ब्रज मोहन पांडेय ने प्रतियोगिता के विजयी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अर्पिता सिंह, पूजा वर्मा, दिव्यांशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में क्रमश: मोनू गंगवार, आयुष मिश्रा, अंश सक्सेना ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र चौहान ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संचालन एवं संयोजन उमेश चंद्र गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें