फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर राहुल गांधी ने जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अंग्रेजों का जुल्म सहते हुए क्रांतिकारियों का साथ देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ओेंकारनाथ शास्त्री के निधन पर कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने भी शोक संवेदना जताई है। शनिवार की देर शाम व्हाट्सएप से राहुल गांधी का संवेदना पत्र शोकाकुल परिवार को प्राप्त हुआ। राहुल गांधी के निजी सहायक ने कॉल कर परिवार का हाल पूछा और ढांढस बंधाते हुए विषम परिस्थितियों में सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ओंकारनाथ शास्त्री के बेटे अनिल शास्त्री ने बताया कि शनिवार की शाम उनके पास राहुल गांधी का पत्र पहुंचा। पत्र में स्व. ओंकारनाथ शास्त्री को आजादी का रहनुमा बताते हुए उनकी देशभक्ति के जज्बे से देश को गौरव बताया है। उन्होंने शोक की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए उनके मुश्किल समय में सहयोग करने की बात कही है। बता दें कि इसी माह 23 जुलाई को बरेली के मिर्धान गली निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ओंकारनाथ शास्त्री का निधन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें