फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ कार्यालय के सिपाही ने आरोपी की मदद को ली रिश्वत, होगा सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीओ टू कार्यालय के गोपनीय विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो रविवार को वायरल हो गया। वीडियो में एक मामले में नामजद एक आरोपी सिपाही को रिश्वत देकर मदद करने के लिए कह रहा है। हालांकि वीडियो में मामला ज्यादा स्पष्ट नहीं है। इसकी शिकायत सीओ टू सीमा यादव के पास पहुंची तो उन्होंने एसएसपी को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल सतीश चंद्र शर्मा किला थाना परिसर से सटे सीओ टू सीमा यादव के कार्यालय के गोपनीय विभाग में कार्यरत थे। रविवार को इनका एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें यह एक व्यक्ति से रिश्वत लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सतीश सौ के नोट गिनते भी नजर आए। वीडियो में दो व्यक्ति कार्यालय में जाते नजर आ रहे हैं। उनमें एक सतीश से एक मामले के दोषियों में से उसका नाम हटाने की बात कह रहा है। रुपये गिनने के बाद सतीश भी उससे चाय पीकर जाने की बात कहते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें