बरेली। पशु आश्रय स्थल की देखरेख करने में लापरवाही बरतने पर सीडीओ ने पांच पंचायत सचिवों को सस्पेंड कर दिया है। हाल में उन्होंने कई जगहों पर पशु आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया था तो उन्हें कई अव्यवस्थाएं मिली थी।
सीडीओ सत्येंद्र कुमार के निरीक्षण में ये अव्यवस्थाएं सामने आईं थी कि कई पशु आश्रय स्थल के काम अधूरे पड़े हैं। टीनशेड तक नहीं बनाया गया है। आश्रय स्थल पर पानी और बिजली की व्यवस्था भी नहीं की गई है। सीडीओ ने रामनगर ब्लाक के जंगबाजपुर, भदपुरा के जवेदा-जवेदी व क्योलड़िया, क्यारा और बिथरी ब्लाक के गांव दीदार पट्टी में पशु आश्रय स्थल को लेकर तमाम खामियां सामने आईं। इस पर इनके पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है।