फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के उत्पीड़न से तंग नाबालिग चला साधु बनने

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। मां पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए करीब 13 वर्षीय बच्चे ने साधु बनने की इच्छा जताई है। वहीं जिस बाबा के पास वह रह रहा है उसने आंवला पुलिस को तहरीर देकर बच्चे से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बच्चे के मुताबिक उसके पिता की मौत के बाद मां ने सिरौली क्षेत्र के एक शख्स से दूसरी शादी कर ली। वह अब उससे मजदूरों की तरह काम लेती है और आए दिन मारपीट करती है। उसने आशंका जताई कि पिता की मौत के बाद उनके नाम आई करीब 40 बीघा जमीन हथियाने के लिए मां उसकी हत्या करवा सकती है। इसलिए वह बाबा ओमप्रकाश सिंह गिरि के साथ कसूमरा में मढ़ी पर रहना चाहता है। वहीं बाबा ने तहरीर देकर कहा कि वह बच्चे को कई बार उसकी मां के पास छोड़कर आ चुका है, लेकिन वह बार-बार उसके पास आ जाता है। बाबा ने पुलिस से बच्चे से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई है। हालांकि गांव में नाबालिग का मकान भी है, जिसमें अन्य परिजन भी रहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें