फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आदेश कागजों में बंद, सड़कों पर छुट्टा पशु, जगह-जगह तीन लोग घायल

विज्ञापन
छुट्टा पशु सड़कों पर अधिकारियों के आदेश हवा हुए।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी/कुंडरा कोठी/फतेहगंज पूर्वी। प्रदेश सरकार ने सात से 14 दिसंबर तक सड़कों से छुट्टा पशुओं को मुक्त करने के आदेश दिए थे, लेकिन इन आदेशों पर जिम्मेदारों ने अमल नहीं किया। फतेहगंज पश्चिमी और कुंडरा कोठी में छुट्टा पशुओं की वजह से दो लोग गंभीर घायल हो गए, जबकि फतेहगंज पूर्वी में तीन दिन पूर्व एक ग्रामीण घायल हो गया। इसके बाद भी छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में छुट्टा पशुओं का भारी आतंक है। किसानों की फसलों का नुकसान तो कर ही रहे है। साथ ही ग्रामीणों को भी जान-माल का नुकसान पहुंचा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
रास्ते में आया छुट्टा पशु, युवक गंभीर घायल
थाना शाही के गांव भमोरा निवासी सोमपाल बाइक से दिन में फतेहगंज पश्चिमी कस्बा जा रहे थे। गांव कुरतरा के सामने शाही रोड पर अचानक रोड पर छुट्टा पशु आ गया। इससे टकराकर सोमपाल गंभीर घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें खिरका सीएचसी भेज दिया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन

सांड़ के हमले में महिला गंभीर घायल
कुंडरा कोठी में खेत से घर लौट रही एक महिला पर नहर के पास एक सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला को सांड़ से बचाकर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के भंगा गांव की गोदावरी पत्नी बद्री प्रसाद खेती कर परिवार का पालन पोषण करती हैं। शनिवार को वह अपने सरसों की फसल देख कर घर लौट रही थीं। तभी सांड़ ने हमला कर दिया था।

धनपाल का उपचार जारी
फतेहगंज पूर्वी में तीन दिन पहले शाम में थाना क्षेत्र के गांव चक गौंटिया कमनपुर निवासी धनपाल फतेहगंज पूर्वी से डीजल लेकर बाइक से लौट रहे थे। तभी उचसिया मोड़ के पास छुट्टा पशुओं के झुंड से टकराकर धनपाल घायल हो गए थे। इसमें उनके चेहरे पर चोटें आई थींद्ध उनके दांत भी टूट गए थे। तीन दिन तक अस्पताल में उपचार के बाद शुक्रवार को वह गांव में आ गए। हालांकि उनका उपचार जारी है। संवाद
विज्ञापन


छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाने के निर्देश दिए थे। अगर कहीं सड़क पर छुट्टा पशु दिखाई देते हैं तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- गुलाब चंद्र अग्रहरि, एसडीएम, फरीदपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें