फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: लेखपाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश, रिश्वत मांगने और धमकी देने के आरोप

Thu, 20 Feb 2025 11:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

कोर्ट ने अलीगंज थाना पुलिस को आरोपी लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। लेखपाल पर रिश्वत मांगने और धमकी देने का आरोप है। 
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के आंवला में तैनात लेखपाल तेजपाल गंगवार के खिलाफ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार गुप्ता ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। लेखपाल पर संक्रमणीय जमीन की मालियत बदलकर पट्टा करने, दो लाख रुपये मांगने और बलपूर्वक जमीन खाली कराने का आरोप है। कोर्ट ने अलीगंज पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


वादीगण यादराम, नेकपाल सिंह, ओमवीर ने कोर्ट को बताया कि आंवला के हाफिजगंज में आराजी संख्या 180, 87, 85 में उनकी जमीन है। ग्राम प्रधान और लेखपाल ने फर्जीवाड़ा कर उसका पट्टा कर दिया। इसका मुकदमा एसडीएम कोर्ट में लंबित है। 

इसके बाद भी लेखपाल तेजपाल गंगवार व अन्य 21 सहखातेदार कब्जा छोड़ने का दबाव बना रहे हैं। दो लाख रुपये नहीं देने पर जेल भिजवाने की धमकी दी गई। लेखपाल के साथ मिलकर शंकरलाल, कल्याण, केसरीलाल व अन्य साजिश रचकर शिकायतें करते हैं। इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें