फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भ्रष्टाचार के आरोप में नवाबगंज पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पालिका के दो कर्मियों के कई बार ऑडियो-वीडियो वायरल होने का किया दावा
विज्ञापन


बरेली। नवाबगंज नगर पालिका की अध्यक्ष के विरुद्ध भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह ने एसडीएम नवाबगंज की अगुवाई में दो सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है। एडीएम प्रशासन ने बताया कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, नवाबगंज निवासी सचिन रस्तोगी ने 30 मई को प्रमुख सचिव नगर विकास से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि पालिकाध्यक्ष प्रेमलता राठौर गृहिणी हैं। इनका राजनीति से कोई संबंध नहीं है। उनके पति नीरेंद्र सिंह राठौर नगर पालिका के कार्यों का संचालन करते हैं। शिकायतकर्ता ने पालिका के तीन वरिष्ठ कर्मियों के नाम का जिक्र करते हुए उन्हें पालिकाध्यक्ष के पति का एजेंट बताया है। दावा किया है कि इनमें से दो कर्मियों के भ्रष्टाचार के संबंध में कई बार ऑडियो-वीडियो वायरल हो चुके हैं। विकास कार्य मानक के अनुरूप नहीं कराए जाने का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने इसकी जांच और पालिकाध्यक्ष के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायतकर्ता ने जिन कर्मियों का ऑडियो-वीडियो वायरल होने की बात की है, उसका एक भी सुबूत हो तो दिखाएं। मैं तो इनके विरुद्ध मानहानि का मुकदमा करूंगी। मेरे पति भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उनको पार्टी के काम से ही फुर्सत नहीं रहती है। वह क्यों पालिका संचालित करेंगे? शिकायतकर्ता को पालिकाध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने टिकट नहीं दिया था। उसी चक्कर में वह शिकायत करते रहते हैं। - प्रेमलता राठौर, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें