बरेली। ताप बिजलीघरों का परिचालन व रख-रखाव ठेके पर देने के फैसले का विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने विरोध किया है। इसको लेकर मंगलवार को विद्युत निरीक्षण भवन में बैठक कर रणनीति बनाई गई। इसमें 13 मई को काली पट्टी बांधकर कार्य करने व विरोध-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया।
संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारी महेंद्र राय ने बताया कि पनकी ताप बिजलीघर एवं जवाहरपुर ताप बिजलीघर के परिचालन एवं अनुरक्षण का कार्य 25 वर्षों के लिए निजी कंपनी को दिए जाना गलत है। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, विपुल शुक्ला, मनोज सिंह, आकांक्षा सक्सेना, रविंद्र कुमार, वैभव गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राधेश्याम ने की।