फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: निजी भूखंड पर यूटिलिटी डक्ट बनाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्य के दौरान डीडीपुरम में बीडीए से आवंटित निजी भूखंड पर ठेकेदार ने यूटिलिटी डक्ट बना दी। इसके विरोध में सोमवार को व्यापारी नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने पैमाइश का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे व्यापारियों ने बताया कि भूखंड नरेंद्र कुमार का है। ठेकेदार ने मनमाने तरीके से यहां यूटिलिटी डक्ट बना दिया। पड़ोसी ने कॉल करके जानकारी दी।
नगर आयुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि अगर निजी भूमि पर निर्माण किया गया तो डक्ट को हटाया जाएगा। इस दौरान महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन सभरवाल, दुर्गेश खटवानी, मंडल अध्यक्ष श्रीश गुप्ता, श्याम मिथवानी, मनोज खटवानी, हरीश कुमार, घनश्याम दास, महेंद्र खटवानी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें