फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ओपन जिम... जो पहले से लगे वो बदहाल पड़े, अब नए की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दो करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नगर निगम भी शहर के 25 पार्कों में ओपन जिम बनाएगा। 15वें वित्त आयोग के तहत मिले अनुदान से यह रकम खर्च की जाएगी। अफसरों का तर्क है कि इसकी काफी डिमांड आ रही हैं। हालांकि, स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पहले से बनाए गए 26 में से ज्यादातर ओपन जिम बदहाल पड़े हैं। कोई उनकी देखभाल करने वाला नहीं है। इनकी पड़ताल की गई तो चौंकाने वाली हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत ढाई करोड़ रुपये की लागत से 26 पार्काें व स्कूलों में ओपन जिम बनाए गए थे। इनमें से सिर्फ गांधी उद्यान के ओपन जिम की व्यवस्थाएं ठीक हैं। अन्य जगह मशीनें जंग खा रहीं हैं। कमिश्नर आवास के सामने स्थित पंडित जवाहर पार्क में बने ओपन जिम का इस्तेमाल नहीं करते। मशीनों को लोगों ने कुर्सी बना लिया है। कोई कर्मचारी इसकी देखभाल की जहमत नहीं उठाता।


वाकिंग मशीन का पायदान गायबअग्रसेन पार्क में बने ओपन जिम की हालत बदतर है। यहां लगीं मशीनें टूट रही हैं। वॉकिंंग मशीन ठीक है, लेकिन पेच निकलने की वजह से उसका पायदान गायब हो गया है। चिनअप्स और पुशअप्स की मशीनें भी टूट रही हैं। इनकी मरम्मत कराने की जहमत उठाने वाला कोई नहीं।
विज्ञापन


जीआईसी में उखड़ गई मशीन
जीआईसी में बने ओपन जिम की चिनअप्स मशीन उखड़ गई है। यहां शिक्षक और छात्र आदि आते रहते हैं। यहां होने वाले विभिन्न आयोजनों में जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों का भी आना-जाना लगा रहता है। छह माह से टूटी मशीन की मरम्मत पर कोई ध्यान नहीं देता।


15वें वित्त आयोग की रकम से ओपन जिम बनाए जाएंगे। जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। स्मार्ट सिटी के ओपन जिम में लगी मशीनों को भी ठीक कराया जाएगा। जिम्मेदारों से जवाब तलब भी होगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें