फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे-धंसे रास्तों पर खुले डिप और तेज हवा में गिरे पेड़ों ने बढ़ा दीं मुश्किलें

Wed, 22 Jul 2020 01:36 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बारिश के बाद बरेली की अधिकांश सड़कें जलमग्न दिखीं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

तमाम इलाकों में पानी भरने के बाद आने-जाने की परेशानी झेलते रहे लोग

बरेली। शाम को तेज हवा के साथ आई बारिश से शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने कश्मीरी कोठी मार्ग पर एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया। ट्रैफिक भी बाधित रहा। बारिश में हर बार की तरह खुले डिप लोगों के लिए मुसीबत बने तो श्यामगंज से कालीबाड़ी का रास्ता खुदाई के चलते निकलने लायक नहीं रहा।
विज्ञापन

कालीबाड़ी, सिकलापुर, संजय नगर, सुभाष नगर पुलिया के नीचे जलभराव हुआ तो खुले डिप मुसीबत बन गए। सड़कों पर सीवर ट्रंक लाइन के लिए खोदे गड्ढे बारिश से जानलेवा हो गए हैं। फाल्तूनगंज में गली के एक हिस्से में पानी भरा होने से लोगों का निकलना दूभर हो गया। इस समय कालीबाड़ी में कई गलियों में बरसात में ही निर्माण कार्य चल रहा है। इसे लेकर भी लोगों में नाराजगी रही।
पुराना शहर में सैलानी, सूफीटोला, रोलीटोला, कांकरटोला, हजियापुर, चक महमूद, सिकलापुर, बांसमंडी, आजमनगर,कालीबाड़ी की तमाम गलियों में पानी भर गया। संजयनगर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। सुभाष नगर पुलिया के नीचे जलभराव से लोगों को मुश्किल हुई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि अधिकतर इलाकों से पानी बारिश के तत्काल बाद ही निकल गया। जहां जलभराव था वहां टीमे भेजी गई थी।

दवा गोदाम में भरा पानी, मोटर लगाकर निकाला गया

बरेली। शास्त्री नगर में दवा दुकानकार पारस सेठी के बेसमेंट में निगम की पाइप लाइन लीकेज होकर पानी भर गया। उन्होंने बताया कि शिकायत के एक दिन बाद टीम मरम्मत करने पहुंची मगर लीकेज तलाशने में उन्हें दो दिन लग गए। इस दौरान लगातार पानी दुकान के बेसमेंट में भरता रहा और वह मोटर लगाकर उसे सड़क पर निकालते रहे रहे। दुकान में काम करने वाले एक कर्मी जितेंद्र को करंट भी लग गया। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम को मौके पर भेजा गया। लीकेज तलाश कर उसकी मरम्मत करा दी गई है। अंडरग्राउंड लाइन होने के चलते लीकेज तलाशने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें