फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 1.13 करोड़ रुपये मुआवजा पाने वाली अपात्र महिला के खाते में बचे सिर्फ छह हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वसूली हवा-हवाई, सदर तहसीलदार को खाता संख्या मालूम न ही बैंक, एलडीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन


बरेली। विशेष भूमि अध्यापित अधिकारी (एसएलएओ) कार्यालय से नौ महीने पहले जिस अपात्र महिला के खाते में मुआवजा के 1.13 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे, उसके खाते में अब छह हजार रुपये ही बचे हैं। धनराशि की वसूली के प्रयास भी हवा-हवाई ही हैं। तहसीलदार को न खाता संख्या पता है और न ही बैंक शाखा का नाम।
बताया जा रहा है कि एसएलएओ कार्यालय ने एक्सिस बैंक की बीसलपुर शाखा में महेशपुर ठाकुरान की भगवान देई के खाते में रुपये ट्रांसफर किए थे। महिला ने अपने खाते में प्राप्त मुआवजे की संपूर्ण राशि निकाल ली है। वर्तमान में इस खाते में छह हजार रुपये ही शेष हैं।
विज्ञापन

महेशपुर ठाकुरान के यशपाल सिंह के प्रार्थनापत्र पर हुई जांच में प्रकरण सामने आया था। महिला पर धनराशि वापस करने के लिए दबाव भी बनाया। आठ महीने के प्रयास में भी सफलता नहीं मिलने पर एक दिसंबर को आरसी (वसूली प्रमाण पत्र) जारी कर दिया गया।
तहसीलदार सदर भानु प्रताप सिंह के निर्देश पर संग्रह अमीन वसूली के लिए भगवान देई के घर के चक्कर काटते रहे, लेकिन धनराशि वापस नहीं मिली है। हैरत इस बात है कि रुपये ट्रांसफर करने के बाद भगवान देई के खाते से धनराशि निकासी को प्रतिबंधित तक नहीं कराया गया।
भगवान देई को आरसी जारी होने के बाद वसूली के लिए सदर तहसील के प्रयास हवा-हवाई ही हैं। चूंकि, तहसीलदार को न तो भगवान देई का खाता नंबर पता है और न ही बैंक शाखा...। यह जानने के लिए तहसीलदार भानु प्रताप सिंह ने आठ जनवरी को लीड बैंक मैनेजर को पत्र लिखा है। जिला प्रबंधक से पूछा है कि भगवान देई के खाते किस बैंक शाखा में संचालित हो रहे हैं और उनमें कितनी धनराशि है?
विज्ञापन


पात्रों को आपत्ति के बाद मिला था मुआवजा
महेशपुर ठाकुरान के देशपाल सिंह का कहना है कि उन चार भाइयों को लिखित में आपत्ति करने पर दो महीने बाद मुआवजा मिला था। उन चारों लोगों ने एसएलएओ ऑफिस में मौजूद संबंधित फाइलों पर आपत्ति के बाद मुआवजा मिले होने की बात लिखकर ही प्राप्तिकर्ता के रूप में हस्ताक्षर किए थे। संवाद


भगवान देई के खाते की जानकारी के लिए एलडीएम से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - भानु प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें