फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रोजगार मेले में पहुंचे सिर्फ 24 लोग, प्रथम टेस्ट में 17 ही पास

Tue, 30 Jun 2026 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रोडवेज में चालकों की कमी फिलहाल दूर होती नहीं दिख रही। संविदा चालकों के 200 पदों पर भर्ती के लिए सोमवार को क्षेत्रीय कार्यशाला में आयोजित किए गए रोजगार मेले में सिर्फ 24 लोग पहुंचे। इनमें भी 17 ही प्रथम टेस्ट पास कर सके। अब दूसरे चरण का टेस्ट लोनी में होगा। इसमें सफल होने पर नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

परिक्षेत्र के बरेली, रुहेलखंड, पीलीभीत और बदायूं डिपो में चालकों की कमी है। इस कारण चारों डिपो के बेड़े की सभी बसों का पूरी क्षमता से संचालन नहीं हो पा रहा। त्योहारी सीजन और बड़े आयोजनों के दौरान समस्या ज्यादा रहती है।
जिन रूटों की बसों पर नियमानुसार दो चालक होने चाहिए वहां भी एक चालक से ही काम चलाया जा रहा है। चालकों की कमी को पूरा करने के लिए सोमवार को क्षेत्रीय कार्यशाला में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संविदा पर 200 चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें सिर्फ 24 लोग ही पहुंचे। इनमें से 19 पात्र पाए गए। इन 19 लोगों में टेस्ट केवल 17 लोग ही पास कर सके। क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि संविदा चालक के पदों पर भर्ती के लिए रोजगार मेले का फिर आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें