फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए फिर शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

पांच अक्तूबर से शुरू हुए हैं पंजीकरण, 20 अक्तूबर तक जमा होगी फीस
विज्ञापन

महाविद्यालयों की सीटें खाली रहने की वजह से विवि ने लिया फैसला

बरेली। प्रवेश की तिथि बार - बार बढ़ाने के बावजूद तमाम महाविद्यालयों में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की सीटें नहीं भर पा रही हैं। महाविद्यालयों के अनुरोध पर रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश के लिए अपनी बेवसाइट पर एक बार फिर ऑनलाइन पंजीकरण ओपन कर दिए हैं। सोमवार से शुरू हुई यह प्रक्रिया 20 अक्तूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर थी। यह तिथि बीतने के बावजूद तमाम महाविद्यालयों में सीटें रिक्त रह गई हैं। महाविद्यालयों ने भी पंजीकरण तिथि को एक बार फिर बढ़ाने का अनुरोध किया था। इसको देखते हुए सोमवार पांच अक्तूबर से रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर बीएससी नर्सिंग समेत स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फिर शुरू कर दिए गए हैं। इसमें पूर्व की प्रक्रिया में जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण अधूरा रह गया था, वे भी शामिल हो सकेंगे। सोमवार पांच अक्तूबर से पंजीकरण के बाद 20 अक्तूबर तक इसकी फीस ऑनलाइन जमा की जा सकेगी। 20 अक्तूबर तक ही महाविद्यालयों को ये प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

अवंतीबाई महिला महाविद्यालय ने भी मांगे आवेदन

वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय में भी बीए, बीकॉम और बीएससी (गणित) प्रथम वर्ष में कुछ सीटें खाली रह गई हैं। महाविद्यालय ने इच्छुक छात्राओं से अपना पंजीकरण फार्म 5-12 अक्तूबर तक जमा करने को कहा है। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या सक्सेना ने बताया कि इन आवेदनों पर प्रवेश प्रक्रिया 14 अक्तूबर को सीटों की उपलब्धता के आधार पर पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें