बरेली में साइबर ठगों ने एक पुलिसकर्मी को निशाना बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही से पांच लाख रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर ली गई। यह धोखाधड़ी टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क देकर की गई। सिपाही ने कोतवाली में मामला दर्ज कराया है।
सिपाही नितिन कुमार को साइबर ठगों ने टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क दिए। पूरा करने पर उनके खाते में रुपये भी भेजे। जब नितिन को विश्वास हो गया तो उन्होंने टास्क के नाम पर 90 हजार, 1.5 लाख, 1.2 लाख रुपये लगा दिए। रुपये देने के लिए टैक्स के नाम पर साइबर ठगों ने 1.5 लाख रुपये नितिन से और जमा करा लिए।
इस तरह नितिन से पांच लाख 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। नितिन को अब भी प्रलोभन दिए जा रहे हैं। नितिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।