फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कचहरी और जंक्शन रोड पर 23 फरवरी से एकल मार्ग व्यवस्था, जाम से निजात दिलाने की कवायद

Sat, 21 Feb 2026 10:40 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में कचहरी और जंक्शन रोड पर 23 फरवरी से एकल मार्ग व्यवस्था लागू होने जा रही है। बाद में अन्य मार्गों पर भी इसे लागू किया जाएगा। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए एकल मार्ग की व्यवस्था लागू की जाएगी। पहले चरण में 23 फरवरी से कचहरी और जंक्शन रोड पर प्रायोगिक तौर पर व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर ली गई है। बाद में अन्य मार्गों पर भी इसे लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन


शहर में ऑटो, ई-रिक्शा की संख्या में लगातार इजाफा होने से सड़कों पर दबाव बढ़ रहा है और जाम की स्थिति बनी रहती है। मई 2025 में प्रतिबंधित और एकल रूट के जरिये ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने की कवायद की गई थी, लेकिन वह आगे नहीं बढ़ सकी। अमर उजाला ने इस मामले को 15 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब इस व्यवस्था पर नए सिरे से काम किया जाएगा। 

एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि कचहरी के आसपास का इलाका बेहद व्यस्त रहता है। पहले चरण में कचहरी और जंक्शन के आसपास एकल मार्ग की व्यवस्था 23 फरवरी से लागू की जाएगी। इन इलाकों में सुबह नौ से शाम छह बजे तक एक ही ओर से वाहन गुजरेंगे। इस संबंध में जल्द आदेश पारित किया जाएगा। पहले प्रायोगिक तौर पर यह काम किया जाएगा। बाद में सख्ती के साथ इसे संबंधित रूटों पर लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इन मार्गों पर लागू होगी व्यवस्था 
चौपुला से खलील तिराहा होते हुए नावल्टी तक, नावल्टी से पटेल चौक होते हुए चौपुला तक, बरेली कॉलेज से सिकलापुर होते हुए नावल्टी तक, नावल्टी से सिकलापुर और पटेल चौक, सिकलापुर से नगर निगम कार्यालय होते हुए पटेल चौक तक, जंक्शन तिराहे से चौपुला, चौपुला से दामोदर स्वरूप पार्क होते हुए जंक्शन तिराहे तक, कोहाड़ापीर से अशोक नगर तिराहा, अशोक नगर तिराहे से सूद धर्मकांटा, सूद धर्मकांटा से कोहाड़ापीर तक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें